महिला चिकित्सालय में अब होगी 4 डी सोनोग्राफी

जयपुर । सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में अब मरीजों को 4 डी सोनोग्राफी की सौगात मिल गई है इससे हाईरिस्क प्रगनेंसी की ओर भी बेहत्तर तरीके से डायग्रोस किया जा सकेगा।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि राजय सरकार की ओर से 4 डी सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसका रिजोलेशन बहुत अच्छा होता है जिस कारण बच्चेदानी की जन्मजात विकृतियों को पहले से और भी अच्छे से डायग्नोस किया जा सकेगा। प्रतिदिन 250 से अधिक 4 डी सोनोग्राफी निशुल्क की जा रही है। हालांकि यहां पर 4 सोनोग्राफी मशीनें भी काम कर रही है जिनसे लगभग 400 से अधिक सोनोग्राफी की जाती है।

Leave a Reply