महिला ने हिमाचल रोडवेज की बस में दिया बच्चे को जन्म, ड्राईवर और कंडक्टर ने की मदद

हरियाणा के पंचकूला जिले में हिमाचल रोडवेज की बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. मामला बुधवार रात्रि का है जहां पंचकूला के कस्बा रायपुर रानी के बस स्टैंड पर हिमाचल रोडवेज की बस में ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग के तोसम के रहने वाले राकेश कुमार अपनी गर्भवती पत्नी नीता (25) को इलाज के लिए अस्पताल सेक्टर 32, चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे.

लेकिन जब बस रायपुर रानी कस्बा में पहुंची तो महिला की बस में ही डिलीवरी हो गई. महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया. बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस स्टैंड पर बस रोककर अन्य सवारियों की मदद से महिला और नवजात बच्ची को रायपुर रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया.रायपुर रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर अमृतपाल कौर ने उनका उपचार किया. नवजात बच्ची का वजन कम होने के कारण महिला और बच्ची को मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. फिलहाल मां और बच्ची दोनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

Leave a Reply