महिला प्रेमी संग थी कमरे में और आ गया पति, दोनों ने उसे लगा दी फांसी, तभी हुआ ऐसा चमत्कार

एक महिला ने प्रेम मेें बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या का प्रयास किया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे फंदे पर लटका दिया। लेकिन ऐन वक्त पर बेटे के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। पति को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला जींद जिले के बीबीपुर गांव का है।
बेटा ऐन मौके पर पहुंच अया और मचा दिया शोर, लोगों ने फंदे से उतार कर बचा ली जान
जानकारी के अनुसार बीबीपुर गांव में एक महिला का गांव के एक युवक से मेलजोल था। युवक अक्सर महिला से मिलने उसके घर आता था। पति ने देखा तो इस पर एतराज किया, लेकिन पत्नी इससे बाज नहीं आई। पति की रोक-टोक जारी रही तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।
सोमवार को महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को फंदे से लटका दिया। इसी दौरान बेटा अा गया अौर पिता को फंदे से लटका देखकर उसने शोर मचा दिया। लोगों अौर परिजनों ने शोर सुना तो वहां पहुंचे और व्यक्ति को फंदे से उतारा। उस समय उसकी सांस चल रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया अौर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति और उसके बेटे का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर पुलिस ने महिला और युवक के खिलाफ हत्यों प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे राेहतक पीजीआइ ले जाया गया। लोगों का कहना है कि सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम लेने वाली जीवनसाथी ने तो पति की जान ले ही ली थी लेकिन भगवान ने उसे बचा लिया।
जानकारी के अनुसार पति की गर्दन में फंदे लगाकर उसे पंखे के हुक से लटकाया गया था। पुलिस को दिए बयान में पति ने बताया कि उसके घर पर पत्न से मिलने के लिए गांव का युवक देवेंद्र आता जाता था। इसके कारण दोनों के बीच में झगड़ा रहता था। वह घर पर था तभी देवेंद्र आ गया। इस पर पत्नी और देवेंद्र ने उसके गले में कपड़े का फंदा लगाकर उसे पंखे के हुक पर लटका दिया। इसके बाद दोनों भाग गए, लेकिन बेटे ने आकर उसकी जान बचा ली।
