महिला से हुई लूट और छेड़खानी, शिकायत करने पर दबंगों ने कर दिया लाठी-डंडों से हमला

अलवर. जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुगड़ोद गांव में अनुसूचित जाति (scheduled caste) की एक महिला (woman) के साथ रास्ते में लूट, मारपीट और छेड़खानी (woman) करने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत करने के लिए जब महिला और उसके परिजन युवक के घर गए तो आरोपी युवक फकरू के परिजनों ने अनुसूचित जाति की महिलाओं और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उस महिला ने अपने साथ लूट, मारपीट, कपड़े फाड़ने और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मारपीट की घटना में पीड़ित महिलाओं का मेडिकल करवा दिया है. समुदाय विशेष के दबंगों की दलित महिला के साथ की गई दबंगई की घटना से गांव में तनाव का माहौल है.
कपड़े फाड़ने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी लगाया आरोप
रामगढ़ के थाना अधिकारी भरत महर के अनुसार, गुगड़ोद निवासी विजय सिंह जाटव की पत्नी रीना ने मामला दर्ज कराया है कि सोमवार की शाम वह एसबीआई बैंक रामगढ़ में पैसे निकालने गई थी. शाम को करीब 6 बजे जब वह गुगाड़ोद लौट रही थी तो बीच रास्ते में जुम्मे खां के बेटे फखरू ने उसकी स्कूटी के सामने मोटरसाइकिल लगाते हुए जातिसूचक शब्द कहे और उसके 5 हजार रुपए छीन लिए. इसका विरोध करने पर मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया. वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर घर पहुंची.
मारपीट में कई महिलाएं हुईं चोटिल
इसी बीच फकरू, रशीद, छग्गू, जाकर, सुन्ना, मुबीन, हन्नी, साबिद व कासिम आदि कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और सभी उसे जातिसूचक शब्द कह मारपीट करने लगे. मारपीट में रीना, मंजू राजवती, रामाहरी, अमित आदि को चोट आई. पीड़ित महिला ने मारपीट की पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम, मारपीट व लूट आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
