मां को प्रेमी को साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने चला दी गोली, मौत

जयपुर । राजधानी जयपुर में एक 20 वर्षीय युवक अपनी मां और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक, कोटपूतली कस्बे में रहने वाले युवक पंकज ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालते में देख लिया था। इस पर उसने मौत की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि ससुराल से विवाद होने के बाद महिला और उसका बेटा दोनों परिवार से अलग रह रहे थे। सुमन के साथ डॉ. मातादिन शेखावत भी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कोटपूतली के क्षेत्राधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई। 38 वर्षीय महिला सुमन चौधरी अपने पति से विवाद के बाद पिछले कुछ महीने से मातादिन के साथ रह रही थी। उसका बेटा पंकज भी उसके साथ रहता था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात पंकज ने सुमन व मातादीन पर गोली चला दी। उन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद में अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
