माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के निरीक्षण हेतु दल गठित

भोपाल।राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर ने विभाग में संचालित मइक्रो सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति एवं अनुश्रवण हेतु निरीक्षण दलों का गठन किया है। इन दलों को हर माह निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन माह की दस तारीख तक देना होगा।
ये बनाये गये दल प्रमुख : यमुना बेसिन में चंबल एवं सरकुला प्रोजेक्ट हेतु एससी घाटोले, राजगढ़-दतिया मंडल में लोअर ओर, चंदेरी, बाणसुजारा एवं मां रतनगढ़ प्रोजेक्ट हेतु एनके परिहार, सागर मंडल में रुझं मझगई, पवई, सीतानगर, सजली, सतधारा एवं आपचन्द प्रोजेक्ट हेतु अतिनल सिंह, बीना मंडल में बंडा, हनौता, कैथ, कदन, जुडी एवं पंचमनगर प्रोजेक्ट हेतु दीपक सातपुते, मोहनपुरा कुण्डलिया मंडल के अंतर्गत मोहनपुरा एवं कुण्डलिया प्रोजेक्ट हेतु वीएस टेकाम, गंगा बेसिन रीवा में नईगढ़ी, रामनगर, गौंड, हरवार एवं झिन्ना प्रोजेक्ट हेतु मजहर खान, सरदार सरोवर मंडल में शामगढ़ सुवासरा एवं गरोठ प्रोजेक्ट हेतु जीपी सोनी, नर्मदा ताप्ती मंडल में भाम राजगढ़, उलिया, बरखेड़ा व माही प्रोजेक्ट हेतु ओपी गुप्ता,  होशंगाबाद मंडल में परसौध, निरगुढ़, वर्धा, गढ़ा, घोघरी एवं मेधा प्रोजेक्ट हेतु शिरिष मिश्रा, वैनगंगा बेसिन में पेंच, छिन्दवाड़ा काम्प्लेक्स व हिरन छितकुदरी बघरजी प्रोजेक्ट हेतु विकास नरवाल, चंबल बेतवा मंडल में पार्वती, सुठालिया एवं कन्याखेडी प्रोजेक्ट हेतु जीएस कुसरे तथा बेतवा मंडल में बीना व कोथा प्रोजेक्ट हेतु शिरिष कुशवाह दल प्रमुख बनाये गये हैं।
 

Leave a Reply