माध्यमिक शिक्षा मंडल में नये सदस्यों की नियुक्ति

भोपाल।शिवराज सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में नये सदस्यों की तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु नियुक्ति की है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माशिमं द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं के तीन प्राचार्यों अशासकीय लोकमान्य मिलक उमा विद्यालय नीलगंगा उज्जैन के प्राचार्य अरुण शुक्ला, अशासकीय सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय हरदा के प्राचार्य संजय उपाध्याय तथा शासकीय कन्या उमा विद्यालय नेपियर टाऊन जबलपुर की प्राचार्य श्रीमी प्रभा मिश्रा को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार छह अध्यापकों प्रवीण पाराशर आगरमालवा, मनोज सर्राफ खण्डवा, विवेक शर्मा मुरैना, चन्द्रशेखर गढ़वाल होशंगाबाद, डा. राकेश कुशवाह रांझी जबलपुर तथा श्रीमती धुरपता मर्सकोले खैरलांजी बालाघाट को सदस्य बनाया गया है। स्थानीय निकायों से श्रीनिवास राव जबलपुर, शिरोमणि दुबे गुना तथा नीरज खरे रीवा नियुक्त किये गये हैं। पांच विधायकों रामपुर बघेलान जिला सतना े विक्रम सिंह, पन्धाना जिला खण्डवा के राम दांगोरे, सिरोंज जिला विदिशा के उमाकांत शर्मा, बैरसिया जिला भोपाल के विष्णु खत्री तथा जैतपुर जिला शहडोल की श्रीमती मनीषा सिंह को सदस्य बनाया गया है। प्रशिक्षण संस्थाओं के अध्यापक के अंतर्गत प्राचार्य अशासकीय सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय मंदसौर की प्राचार्य श्रीमती निशा महाराणा को सदस्य नियुक्त किया गया है। खण्डवा के सत्यनारायण लोवंशी तथा भोपाल के रामकुमार भावसार को भी मेम्बर बनाया गया है।

Leave a Reply