मानसून के मौसम में घूमे दार्जलिंग लें बारिश का मज़ा

Best Places To Visit In Monsoon: मानसून का मौसम साल का ऐसा समय होता है, जिसमें हर तरफ हरा-भरा वातावरण हो जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते जो मानसून में अपने घर के अंदर घुसे रहते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो मानसून में घूमना बेहद पसंद करते हैं। मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय होता है। भारत एक देश है जो भारत में मानसून में घूमने की जगहों से भरा हुआ है। अगर आप इस मौसम में प्रकृति के अदभुद नजारों को देखना चाहते हैं तो भारत में कई पर्यटन स्थलों सैर कर सकते हैं।
भारत में मानसून के मौसम में काफी अच्छी बारिश होती है जिसकी वजह से देश की कई जगह दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई देती हैं। अगर आप भी मानसून के मौसम में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको मानसून में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं –
मानसून में घूमने की खुबसूरत जगह दार्जिलिंग
जब मानसून में घूमने की अच्छी जगह की बात होती है तो दार्जिलिंग का नाम जरुर आता है। दार्जिलिंग भारत का एक बेहद सुंदर और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जो अपने चाय के बागानों, हरे भरे पहाड़ों और अपनी सुंदरता के लिए बेहद प्रसिद्ध है, लेकिन मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की यात्रा करना यादगार सबित हो सकता है। मानसून के मौसम में दार्जलिंग दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई देता है और काफी हरा भरा हो जाता है। अपने प्राकृतिक दृश्यों के अलावा दार्जिलिंग अपनी टॉय ट्रेन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। टॉय ट्रेन की यात्रा करना और यहां के लुहावने दृश्यों को देखना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है। दार्जलिंग की इस टॉय ट्रेन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहरों की सूची में भी जगह दी गई है।
दार्जिलिंग में मॉनसून का समय (जून – सितंबर)
दार्जिलिंग में मानसून के मौसम में भारी बारिश कुछ पर्यटक गतिविधियों को रोक देती है – इस दौरान टॉय ट्रेन और केबल कार की सवारी को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है, लेकिन शहर में बारिश का मौसम सुहावना लगता है। यदि आप दर्शनीय स्थलों और आकर्षक दृश्यों के यात्रा कर रहें हैं, तो दार्जिलिंग मानसून में बहुत आकर्षक है।
मानसून में कौन जा सकता है दार्जिलिंग घूमने:
प्रकृति प्रेमी, हनीमून मानाने वाले, परिवार वाले
दार्जिलिंग में करने के लिए चीजें:
चाय बागान की यात्रा, मठ की यात्रा, टॉय ट्रेन की सवारी, खरीदारी।
मानसून सीजन में दार्जिलिंग के प्रमुख आकर्षण स्थल :
बटेसिया लूप, शांति पैगोडा, टाइगर हिल, जापानी मंदिर, रॉक गार्डन आदि।
