माफियाओं के हौंसले बुलंद प्राकृतिक नाले पर किया जा रहा अवैध निर्माण

बिलासपुर । नगर पालिका निगम के अंतर्गत ग्राम खमतराई प.ह.न. 17/25 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित खसरा नंबर 5 में स्थित शासकीय प्राकृतिक नाले को भू-माफियाओं के द्वारा पाट कर रोड निर्माण का अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस मामले में पूर्व में भी अशोक तिवारी ने दिनांक 5 दिसंबर 2020 को आवेदन के माध्यम से अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को शिकायत दी गई थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नाले पर अवैध कब्जा कर हो रहे निर्माण को रोका गया था, लेकिन भू-माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद है कि अब पुन: भू-माफियाओं के द्वारा उस नाले के ऊपर फिर से अवैध कब्जा कर रोड निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत अशोक कुमार तिवारी ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय से की है। देखने वाली बात यह है कि क्या भू-माफियाओं को कानूनी कार्यवाही का कोई भय आखिर क्यों नही..? इस तरह कार्यवाही होने के बाद भी दोबारा नाले पर अवैध कब्जा करना! कही न कही न्यायव्यवस्था को ठेंगा दिखाने जैसा कार्य आखिर क्यों किया जा रहा है।
