मायावती बोलीं- मोदी जन्मजात OBC होते तो RSS कभी PM नहीं बनाती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पीएम राजनीतिक स्वार्थ के लिए जबरदस्ती पिछड़ी जाति के बने हैं. अगर मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के होते तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) उन्हें कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनाती.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके पीएम पर निशाना साधा. मायावती ने पहले ट्वीट से मोदी के गठबंधन पर जातिवादी होने के लगाए गए आरोप पर पलटवार किया है.
मायावती ने ट्वीट करके कहा, 'पीएम मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है. जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं. इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं.
बीसपी सुप्रीमो ने दूसरा ट्वीट करके पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक स्वार्थ के लिए पिछड़ी जाति का होने का दावा करते हैं. मायावती ने कहा, 'मोदी अपने को जबरदस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं. इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं.
