मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

आगरा । थाना बरहन के अंतर्गत सुबह मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। लोको पायलेट ने मालगाड़ी को रोक दिया।जिससे मालगाड़ी पलटने से बच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। रेलवे अधिकारी तथा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
