मिर्ची की गाडी भेजने का झॉसा देकर धोखाधडी कर खाते मे डलवाये थे रूपये एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल । आवेदक/फरियादी मोह.आरिफ निवासी काजी कैम्प हनुमानगंज भेपाल ने अनावेदक अंकित जैन व प्रदीप कुमार के विरूद्ध मिर्ची की गाडी भेजने का झॉसा देकर 40,000 रूपये खाते मे डलवाने एवं मिर्ची की गाडी न भेकर धोखाधडी करने रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना हनुमानगंज भेपाल मे अप.क्र.1034/2020 धारा 420,406 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।           
वर्तमान परिदृश्य मे बढ रही धोखाधडी की घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा धोखाधडी के आरोपियो की पहचान सुनिश्चित करते हुए गिरफ्तारी करने आवष्यक दिषा निर्देश दिये गये है।
प्राप्त निर्देष के पालन में महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी द्वारा उनि. विजय भामरे के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर आरोपियो के ज्ञात पते जयपुर रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप प्रकरण के आरोपी की पहचान सुनिश्चित करते हुए खाताधारक प्रदीप कुमार पिता अशोक कुमार निवासी सांगनेर जयपुर राजस्थान को गिरप्तार किया गया है जिसे आज माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है, मामले फरार अन्य आरोपियो की अतिशीघ्र गिरप्तारी के सतत प्रयास जारी है।

Leave a Reply