मुंबई एयरपोर्ट पर एक लाख अमेरिकी डॉलर जब्त, हांगकांग जा रहा शख्स गिरफ्तार

सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स से 99,550 अमेरिकी डॉलर जब्त किया है. भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 72 लाख रुपये है. सीआईएसएफ के मुताबिक एपी मेहता नाम का ये शख्स हांगकांग जा रहा था. एंट्री गेट पर सीआईएसएफ ने जब इसके सामान की जांच की तो इसके बैग से अमेरिकी डॉलर की कई गड्डियां निकली. पुलिस ने जब इसे गिना तो ये रकम एक लाख डॉलर के करीब थी.