मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनों के चलने की तिथि में विस्तार

मुंबई। मध्य रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनों के चलने की तिथि में विस्तार किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है-
01091 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई-दानापुर विशेष (सोम, गुरु) 22.4.2021 से 29.4.2021 तक विस्तारित। 
01092 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई विशेष (मंगल, शुक्र) 23.4.2021 से 30.4.2021 तक विस्तारित। 
01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस,मुंबई-गोरखपुर विशेष (सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रवि) 21.4.2021 से 30.4.2021 तक विस्तारित। 
 01094 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस,मुंबई विशेष (सोम, मंगल,बुध, शुक्र, शनि और रवि) 23.4.2021 से 02.5.2021 तक विस्तारित। 
01129 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर विशेष (मंगल) 27.4.2021 तक विस्तारित। 
01130 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष (गुरू) 29.4.2021 तक विस्तारित। 
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-गोरखपुर विशेष (मंगल) 27.4.2021 तक विस्तारित। 
01054 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई, विशेष (गुरु) 29.4.2021 तक विस्तारित। 
01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-दरभंगा विशेष (सोम) 26.4.2021 तक विस्तारित। 
01098 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई विशेष (मंगल) 27.4.2021 तक विस्तारित। 
01401 पुणे-दानापुर विशेष (शुक्र, रवि) 23.4.2021 से 30.4.2021 तक बढ़ा। 
01402 दानापुर-पुणे विशेष (रवि, मंगल) 25.4.2021 से 02.5.2021 तक विस्तारित। 
उपरोक्त ट्रेनों की संरचना, समय और हॉल्ट एक समान रहेंगे। आरक्षण: पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेनों 01091, 01093,01129, 01053, 01097 और 01401 की विस्तारित सेवाओँ की बूकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर और वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईआरसीटीसी.को.इन पर 13.4.2021 से शुरू होगी। इन विशेष ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी एवं हाल्ट के लिए कृपया डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इन्क्वारी इंडियनरेल.जीओवी.इन पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। इन विशेष ट्रेनों में  केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रियों को ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply