मुंबई की सभी 6 सीटों पर भाजपा-शिवसेना ने बनाई बढ़त, उर्मिला मतोंडकर पीछे

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की 6 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मुंबई में इस बार रिकॉर्ड 55.11% वोटिंग हुई थी। गर्मी और उमस के बावजूद मुंबईकरों ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। मुंबई की इन छह सीटों में से चार सीटों पर दिग्ग्ज मैदान में है। ऐसे में सभी की नजर यहां के परिणामों पर टिकी हुई है।  

मतगणना अपडेट

  • मुंबई की सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है।
  • मुंबई दक्षिण सीट: अरविंद सावंत 9,578 वोटों से आगे, मिलिंद देवड़ा पीछे
  • मुंबई नॉर्थ ईस्ट: मनोज कोटक 50,777 वोटों के साथ आगे, NCP के संजय दीना पाटिल पीछे
  • मुंबई दक्षिण मध्य: राहुल शॉवेल 16,000 मतों से आगे; एकनाथ गायकवाड़ अनुगामी
  • कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर माथा टेकने पहुंचे।
  • मुंबई उत्तर सीट से अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर पीछे चल रही हैं।
  • रुझान- दक्षिण मध्य से एनडीए के उम्मीदवार राहुल शेवाले आगे
  • रुझानों में दक्षिण मुंबई सीट से एनडीए के उमीदवार अरविंद सावंत आगे, कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा से है मुकाबला
     

मुंबई दक्षिण: यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और शिवसेना में है। कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला शिवसेना के टिकट पर 2014 में जीत का परचम फहराने वाले सांसद अरविंद सावंत से है। मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के पूर्व राजनेता हैं और पहले भी इस सीट से सांसद रहने के साथ केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। साल 2014 के चुनाव की 'मोदी लहर' में मिलिंद अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

मुंबई उत्तर मध्य: इस सीट पर भाजपा ने सासंद पूनम महाजन को टिकट दिया। वहीं, कांग्रेस ने अभिनेता और सांसद सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को चुनाव मैदान में उतारा है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, प्रिया दत्त फिर एक बार यहां से चुनाव हारती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बसपा ने यहां से इमरान मुस्तफा खान को टिकट दिया।

मुंबई उत्तर: कांग्रेस ने मुंबई उत्तर सीट से फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अपना प्रत्‍याशी बनाया। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी से है। उर्मिला लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुईं। इस सीट पर कुल 18 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एग्जिट पोल में फिर एक बार यह सीट भाजपा के खाते में जाती हुई बताई गई है।

मुंबई उत्तर-पश्चिम: यहां इस बार 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से संजय निरुपम मैदान में हैं। वहीं, शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से चुनावी समर में उतारा है। यह सीट अभिनेता सुनील दत्त की सीट भी रही है। यहां फिल्म इंडस्ट्री होने के कारण इसे बॉलीवुड सीट भी कहा जाता है।

किस सीट पर कितनी वोटिंग:

सीट प्रतिशत 2014 में वोट प्रतिशत
उत्तर मुंबई 59.32 53.07
उत्तर पश्चिम मुंबई 54.71 50.17
उत्तर पूर्व मुंबई 56.31 51.70
उत्तर मध्य मुंबई 52.84 48.67
दक्षिण मध्य मुंबई 55.35 53.09
दक्षिण मुंबई 52.15 52.49

मुंबई की 6 लोकसभा सीट पर कहां-किसके बीच मुकाबला

लोकसभा पार्टी उम्मीदवार
     
नॉर्थ मुंबई कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर
  भाजपा गोपाल शेट्टी
नॉर्थ ईस्ट मुंबई भाजपा मनोज कोटक
  रांकपा संजय दीन
नॉर्थ वेस्ट मुंबई कांग्रेस संजय निरुपम
  भाजपा गजानन सी. कृतिकर
नॉर्थ सेंट्रल मुंबई कांग्रेस प्रिया दत्त
  भाजपा पूनम महाजन
साउथ सेंट्रल मुंबई शिवसेना राहुल शेवाले
  कांग्रेस एकनाथ गायकवाड़
साउथ मुंबई शिवसेना अरविंद सावंत
  कांग्रेस मिलिंद देवड़ा

Leave a Reply