मुंबई के बाद दिल्ली में गिरी 60 साल पुरानी इमारत, NDRF की टीम मौके पर

नई दिल्ली । मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी तकरीबन 60 साल पुरानी इमारत के गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। इमारत के गिरने का पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के तैमूर नगर इलाके का है। 

 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 10 बजे तकरीबन 60 साल पुरानी इमारत ढह गई। यह इमारत रियायर्ड सरकारी अधिकारी ध्रुव कुमार की है। इमारत ढहने से वह खुद भी दब गए। केंद्रीय प्रबंधन राहत बल (NDRF) ने वहां पहुंचकर ध्रुव को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिसकर्मी पहुंच गए। मदद के लिए तत्काल (NDRF) की टीम भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

वहीं, खबर आ रही है कि एक मजदूर को एम्स ट्रामा सेंटर भेज गया है, जहां पर उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर किशन की मौत हो गई है, उसकी उम्र 25 साल थी।

 

इससे पहले मुंबई के पास भिवंडी में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इमारत का एक हिस्सा गिरने से कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

Leave a Reply