मुंबई-पुणे के बीच आठ नई शिवनेरी

मुंबई। हाल ही में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्रालय ने स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की बसों के किराए में कटौती की तथा मुंबई-पुणे के बीच 20 नई सर्विस चलाने की बात कही गई थी. इसी फैसले के तहत शुक्रवार से मुंबई-पुणे के बीच 8 नई सर्विस शुरू की गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले 15 वर्षों में मुंबई-पुणे रूट पर एसटी की शिवनेरी बसें चल रही हैं. इतने वर्षों के बाद अब मुंबई-पुणे के बीच रोजाना 272 सर्विस चलती हैं, शुक्रवार से इसमें 32 और नई सर्विस का इजाफा हुआ है. अब दादर-पुणे, दादर-स्वारगेट, बोरीवली-स्वारगेट, ठाणे-स्वारगेट इस रूट पर रोजाना 304 शिवनेरी बसें रोजाना चलाई जाएंगी. शिवनेरी बसों में महिलाओं के लिए सीट क्रमांक 3 से 12 तक आरक्षित रहती हैं. बात करें यात्रियों की तो हाल ही में किराया कटौती करने के बाद पिछले साल के मुकाबले इस साल 21 हजार यात्रियों का इजाफा हुआ है.
