मुंबई हादसे के बीच चमत्कार, इमारत के मलबे से जिंदा निकाला गया मासूम

मुंबई। मंगलवार को दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. राहत बचाव दल वहां पर पहुंचा. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने भी मदद की. इस बीच एक चमत्कार भी हुआ है, हादसे के बीच पुलिस ने मलबे में दबे एक छोटे से बच्चे को निकाला. जब बिल्डिंग गिरी तो काफी लोग मलबे के नीचे दब गए. जहां पर बिल्डिंग गिरी है वो काफी संकरा इलाका है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कत आ रही है. इसी बीच जब वहां पर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश चल ही रही थी, तभी एक छोटे से बच्चे को वहां मलबे से बाहर निकाला गया. उम्मीद की जा रही है कि बच्चा सकुशल होगा, हालांकि अभी उसकी क्या स्थिति है उसपर आधिकारिक बयान आना बाकी है. इस घटना के बारे में जब स्थानीय लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है, जिसमें 30-40 लोग दबे हो सकते हैं. जब बिल्डिंग गिरी तो ऐसा लगा कि मानो भूकंप आ गया है. स्थानीय निवासी के मुताबिक, यहां पर करीब 8-10 परिवार रहते हैं. 

Leave a Reply