मुख्यमंंत्री विदिशा दौरे पर पहुंचे, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से मिले

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए नटेरन तहसील के ग्राम कागपुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बाह्य नदी के पुल का निरीक्षण किया। यहां से वे ग्राम हिनोतिया और गुजरखेड़ी जाएंगे। बाढ़ से इन दोनों गांवों में काफी नुकसान हुआ है। यहां के ग्रामीणों से मिलकर वे शाम पांच बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्‍यमंत्री ने सभी को विश्‍वास दिलाया कि जो भी बाड़ से प्रभावित हुए है उनका यथा संभव सहयोग किया जाएगा। बाढ़ में जिनके मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, उन्हें PMAY के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। जब तक मकान नहीं बनता, तब तक रहने की अस्थायी व्यवस्था करेंगे:

Leave a Reply