मुख्यमंत्री चौहान ने किया देवी अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के चौड़ी नामक गाँव में जन्मी अहिल्या बाई का विवाह मल्हारराव के पुत्र खण्डेराव से हुआ। अहिल्या बाई होल्कर ने महेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। अहिल्या बाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत वर्ष के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर, घाट, बावडियों का निर्माण कराया और अन्न क्षेत्र खोले। अहिल्या बाई प्रजा हितैषी, धर्म परायण, वीर योद्धा और आदर्श शासक थीं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए।
 

Leave a Reply