मुख्यमंत्री ने सीएम डेश बोर्ड का नया वर्जन लोंच किया

अहमदाबाद | सीएम डेश बोर्ड के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज इसका नया वर्जन लोंच किया| साथ सालभर के कामकाज ब्यौरा पेश किया| दरअसल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर स्थित अपने निवास पर बैठकर राज्य के किसी भी कोने में सरकारी कामकाज पर नजर रखने के लिए एक सिस्टम तैयार की थी| जिसमें राज्य में किसी भी स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के विज्युल सीएम हाउस के सीएम डेश बोर्ड पर देखे जा सकते हैं|
मुख्यमंत्री ने एक वर्ष पहले राज्य सरकार के सुचारु प्रशासन और मुख्यमंत्री स्तर पर उसका मोनटरिंग किया जा सके, इस उद्देश्य से सीएम डेश बोर्ड का प्रारंभ करवाया था| सीएम डेश बोर्ड की एक साल के सफर का आज प्रेजन्टेशन किया गया| इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सीएम डेश बोर्ड का नया 2.0 वर्जन भी लोंच किया| सीएम डेश बोर्ड के जरिए राज्य सरकार के सभी विभागों का सीधा मोनिटरिंग किया जाता है| विभिन्न विभागों में की जाने वाली शिकायतें और फाइलों की गतिविधियां सीएम बोर्ड पर देखी जा सकती हैं| किसके टेबल कितनी फाइलें पड़ी हैं, इसका जानकारी भी सीएम डेश बोर्ड पर मिल जाती है| राज्य की चेकपोस्ट पर प्रति दिन की आय से लेकर धार्मिक स्थलों तक सभी गतिविधियों पर सीएम डेश बोर्ड के जरिए मोनिटरिंग किया जा सकता है| पूरे राज्य में मुख्यमंत्री एक ही जगह से मोनिटरिंग कर सकें, ऐसी व्यवस्था सीएम डेश बोर्ड पर की गई है| इस कंट्रोल रूम से प्रत्येक विभाग की मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते हैं| एक ही होल में डेश बोर्ड द्वारा 26 विभाग और 1700 इंडिकेटर पर सीधे नजर रखी जाती है| इससे पहले 194 जगह से डाटा उपलब्ध होता है और 563 से भी ज्यादा जगहों से डाटा प्राप्त हो रहा है|
