मुजफ्फरनगर: दो घंटे में दो एनकाउंटर, पुलिस की गिरफ्त में दो शातिर बदमाश

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है. इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर पुलिस की गुरुवार (05 सितंबर) की रात दो घंटों में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों के साथ मुठभेड़ (Encounter) हुई. जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई. 

थाना क्षेत्र रामराज और चरथावल में ये मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है. इनके पास से पुलिस ने कार, बाइक, 2 तमंचे, 8 कारतूस और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 

दरअसल, मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस कप्तान अभिषेक यादव के आदेश पर रात्रि में पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी कड़ी में रामराज थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान कार सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में शातिर बदमाश सराफत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. जबकि मुठभेड़ के दौरान इसका एक साथी मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश के खिलाफ मेरठ बिजनौर मुजफ्फरनगर में लूट चोरी के 40 मुकदमे थानों में दर्ज.
वहीं दूसरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने शातिर बदमाश रजत निवासी सहारनपुर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश पर लूट डकैती हत्या के दर्जनों मुकदमे सहारनपुर मुजफ्फरनगर के आसपास थानों में दर्ज है. 

Leave a Reply