मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, सिपाही घायल

मसौली बाराबंकी । बीती रात्रि पुलिस एव बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में मसौली एव सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध असलहा सहित बॉइक बरामद हुई है। 
मुठभेड़ में शातिर अपराधी सहित एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही को सीएचसी बड़ागाँव में एव अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती मध्य रात्रि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बा रामपुर कटरा की ओर से दो शातिर अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बॉइक से मसौली की ओर निकले है। जानकारी पाते ही थानाध्यक्ष मसौली सन्तोष कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह को सूचना देते हुए अपनी टीम के साथ चेकिंग में जुट गये इसी बीच रामपुर कटरा- मसौली रोड़ पर स्थित टेरासनी मोड़ के निकट अपराधियो का इंतजार करने लगे। मध्य रात्रि जैसे ही बॉइक बांसा मोड़ के निकट पहुँची वैसे ही पुलिस टीम ने बॉइक को रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागे जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर गिर पड़ा जबकि एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी. अपराधी की गोली से एक सिपाही भी हुआ घायल हो गया है। गोली लगने से घायल हुआ बदमाश रज्जन बेहना उर्फ़ राजू पुत्र सुबराती निवासी ग्राम मौसडी थाना मोहम्मदपुर खाला है जिस पर डेढ़ दर्जन से अधिक लूट एव चोरी के आपराधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है तथा वर्तमान समय में वांछित चल रहा है जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की तरफ से हुई फायरिंग में मसौली थाने का सिपाही शिवमूरत सक्सेना भी गोली लगने से घायल हुआ। घायल सिपाही को सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया है जबकि अपराधी रज्जन को जिला अस्पताल बाराबंकी में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास  से 12 बोर का एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस,तीन अदद खोखा व पैशन प्रो बॉइक नम्बर यूपी 41 ए एम 3709 बरामद हुई है। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक एस एन गौतम ने पुलिस मुठभेड़ की घटना का अनावरण करते हुए मुठभेड़ में शामिल थानाध्यक्ष मसौली सन्तोष कुमार, थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सआदतगंज पण्डित त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रामपुर कटरा अमरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अवध बिहारी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल शिवमूर्ति सक्सेना, विक्रमाजीत यादव, रामनरायन सिंह, शौरभ सिंह, नरेंद्र यादव, मंशाराम यादव, प्रशांत यादव,दीपक यादव की प्रशंसा करते हुए इनाम देने की घोषणा की। 

Leave a Reply