मूकबधिर छात्रों संग मनाया जन्मदिन हरियाली का दिया संदेश

भीलवाड़ा। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने अपना जन्मदिन आज अनोखे अंदाज में मुक बधिर विद्यालय में मूक बधिर व दृष्टिहीन छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर मनाया एवं हरियाली का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।  मुक बधिर बच्चों द्वारा जाजू को जन्म दिवस  पर हैंडमेड गिफ्ट कार्ड व बूके भेंट किए। जाजू एवं उनकी पत्नी सुशीला जाजू व परिवार जनों द्वारा जन्म दिवस के अवसर पर मुक बधिर छात्रों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में पौधे लगे गमले भेंट किये। जाजू के साथ परिवार सदस्य प्रिशिता जाजू,  प्रिया माहेश्वरी, भारती जैन, अस्मिता चौधरी, आराध्य जाजू, अस्मित चौधरी, अबीर जाजू व विद्यालय के फाउंडर सदस्य शांतिलाल मुंदड़ा मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जाजू ने अपना पूर्व जन्मदिन पंचमुखी मुक्तिधाम में मनाकर वहां के कर्मचारियों को साईकिल भेंट की थी।

Leave a Reply