मूकबधिर महिला से किया दुष्कर्म

ग्वालियर  । दादी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने  आए  युवक ने   एक मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद पीडित महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।  जानकारी के अनुसार डबरा के ग्राम चिरुली में एक मछली पालन केंद्र में काम करने वाली महिला अपने घर के बाहर बने बाथरुम में नहा रही थी तभी उसकी पड़ोस में एक घर में दादी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने  आए रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। शाम को जब पीड॰िता का पति उसके घर पहुंचा तो पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके चलते महिला और पति पिछोर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।   पुलिस आरोपी की  तलाश कर रही है।

Leave a Reply