मेकअप लगा कर सोती हैं, तो जान लीजिए आपको कितने तरह का नुकसान है

महिलाएं सजने-संवरने के लिए क्या-क्या नहीं करती. कहीं से भी मेक-अप का कुछ नया ट्रेंड पता चल जाए, तो उसे आजमा कर ही दम लेती हैं. मेक-अप के प्रति ऐसी दीवानगी होती हैं कि कुछ महिलाएं रात को सोने के समय भी मेक-अप को नहीं उतारती. वे मेक-अप के साथ ही सो जाती हैं, लेकिन इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. आमतौर पर हम सबको पता है कि मेक-अप के साथ रात में सोने से नुकसान है, लेकिन हममें से अधिकांश को यह नहीं पता कि रात में मेक-अप के साथ सोने से कितने तरह का नुकसान है. डेलीमेल की खबर के अनुसार अगर रात में मेक-अप को साफ किए बगैर सो गए, तो चेहरे को कई तरह से नुकसान पहुंचता है, जिसकी भारपाई के लिए महीनों लग सकता है. स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं, रात में मेक-अप छोड़ देने से बैक्टीरिया स्किन पर बहुत सारी गंदगी छोड़ देते हैं, जो स्किन के नीचे कोलेजन प्रोडक्शन को धीमा कर देता है. इससे स्किन ही नहीं बल्कि चेहरे पर कई अन्य तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं.
चेहरा मटमैला हो जानाः
रात को सोते समय स्किन के नीचे से नेचुरल ऑयल निकलता है जो हेयर फॉलिकल्स में कुदरती चिकनाई पैदा करता है. इससे स्किन मुलायम रहती है. जब मेक-अप को बिना हटाए सोया जाता है, तब यह तेल स्किन पर जमी गंदगी के साथ चिपक जाता है और बैक्टीरिया इसमें फंसकर और गंदगी फैलाने लगता है. इससे नई कोशिकाएं बनने की प्रक्रिया भी रूक जाती है. इस सबका नतीजा यह होता है कि स्किन पूरी तरह से ब्रेक आउट होने लगती है. स्किन का कलर मटमैला हो जाता है.

बेजान और धुंधली त्वचाः
जब आप रात को मेक-अप के साथ सोती हैं, तो चेहरा पूरी रात तकिए में चिपका रहता है. इससे स्किन के बाहरी परत में डेड सेल्स और ऑयल फंस जाता है और यह स्किन के नेचुरल प्रोसेस को बिगाड़ देता है. इससे चेहरे का रंग खराब और धुंधला होने लगता है.
आई इंफेक्शनः
आंख पर लगाया गया मेक-अप आंखों की कोशिकाओं पर बुरा असर डालता है. इससे आंख में इंफेक्शन हो सकता है. रात को मेक-अप लगाकर सोने से आंखों पर हाथ चला ही जाता है. इसके अलावा तकिए से आंख का मेक-अप इधर-उधर हो सकता है. इसलिए जरूरी नहीं कि यह मेक-अप सिर्फ स्किन को ही नुकसान पहुंचाए बल्कि मेक-अप से निकला बैक्टीरिया आंख को भी संक्रमित कर सकता है.