मौसम की बेरूखी से सूरज का रूख गरम

जयपुर । वर्षाकाल के दिनों के बावजूद राजस्थान में एक दो दिन वर्षा ने बरस कर लोगों को खुश कर दिया पर उसके बाद प्रदेश की राजधानी जयपुर की सडक़ो पर चलने वाले जनजीवन को वर्षा की एक बूंद तो दूर सूर्य की तपन तपा रही है। लोग वर्षा काल में घर से निकलने पर छाता का प्रयोग बचाव के लिए कर रहे है लेकिन सूर्य की तपन से छाता लेकर निकल रहे है यही हाल जयपुर के पर्यटक स्थलों का देखा गया है जहां देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या सूर्य की तपन और सुहाना मौसम नहीं होने से कम देखी जा रही है। तो किसानों, आम आवाम् की चिंता वर्षा नहीं होने को लेकर बढ़ गई है की खेती में अनाज कैसे पैदा होगा और अगर अनाज पैदावार घटती है तो महंगाई बढऩा लाजमी है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराये जाने वाले पीने के पानी की भी किल्लत सामने खडी दिखने लगी है जयपुर शहर को बीसलपुर बांध से सप्लाई होने वाले पीने के पानी की कमी के कारण फिलहाल एक वक्त पानी आ रहा है और दिन प्रतिदिन बांध में अब एक दिन दो दिन 10 दिन का पानी शेष है की खबरें साया हो रही है लोगों की चिंता का कारण बन रही है।
