मौसम ने पकड़ा जोर, माउंटआबू में पारा माइनस में

जयपुर । प्रदेश में सदी के प्रकोप ने जोर पकड़ रखा है। माउंट आबू में पारा माइनस में है, मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार माउंट आबू में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखावटी इलाके में शीतलहर के कारण पाला पडऩे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह ग्रामीण इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। 
मौसम विभाग के मुताबिक, भीलवाडा में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.7 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडगढ़़ में 5 डिग्री सेल्सियस, पाली में 5.8 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 6 डिग्री सेल्सियस, झुंझुंनू में 6.1 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 7.4 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 8 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 8.2 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 10.1 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 10.6 डिग्री सेल्सियस है।

Leave a Reply