महिला दिवस पर बेहतर कार्य करने वाली 57 महिलाओं को हुआ सम्मान

गुरुग्राम । गुरुग्राम के स्वतन्त्र सेनानी हॉल में महिला दिवस के मौके पर 57 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज कल्याण और समाज में बेहतरी के लिए कार्य करने वाली है ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में 57 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रदेश प्रदेश का गर्व तो बड़ा है ही साथ ही साथ महिलाओं के लिए भी अभिप्रेरणा की स्रोत बनी। डॉक्टर सुशीला कटारिया, पूर्व हॉकी खिलाड़ी व डीएसपी ममता खरब द्रोणाचार्य अवार्डी सुनील डबास सहित 57 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में खास तौर से उन महिलाओं को सम्माननित किया गया जिन्होंने कोरोना काल मे सबसे ज्यादा फ्रंट लाइन वाररियर के तौर पर काम कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। यही नहीं पुरुषों के बराबर अब महिलाएं खड़ी होकर देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं जो एक अच्छी बात है।
