यमुना का जलस्तर हुआ कम

राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रविवार शाम खतरे के निशान से नीचे 204.83 मीटर दर्ज किया गया। वहीं  यमुना खादर क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघे में लगीं फसलें डूब गईं। इससे किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।यमुना का जलस्तर रविवार शाम खतरे के निशान से नीचे 204.83 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार सुबह यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 17000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो सोमवार सुबह तक दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की आशंका है। वहीं, पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के मुताबिक फिर से पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं मिली है। इसलिए उम्मीद है अब यमुना का पानी खतरे के निशान को पार नहीं करेगा।यमुना खादर क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघे में लगीं फसलें डूब गईं। इससे किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। किसानों ने पांच हजार रुपये प्रति बीघे की दर पर किराए पर खेत लेकर फसलें उगाई थीं। इसमें भिंडी, चौराई, तोरी, पालक, घीया जैसी सब्जियां थीं। ये सारी सब्जियां पानी में डूब गईं।

 

Leave a Reply