युवक को सरेआम गोलियों से भूना, मौके पर मौत

छपरा । बिहार में आए दिन हो रही अपराधिक वारदातों का एक और मामला सामना आया है। ताजा मामला छपरा का है, जहां अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के भेलदी के खरीदहा के पास की है। मृतक की पहचान बसोता गांव निवासी शेखर कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी भाभी के साथ कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ भेल्दी थाने का घेराव किया और छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग को जाम कर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर युवक की भाभी से इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है। 

Leave a Reply