युवक पर चाकू से हमले के आरोपी दो नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार 

बिलासपुर । कल देर रात तीन आरोपियों एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए थे। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग लडक़े शामिल है। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि जरहाभाठा में रहने वाले सिविल लाइन थाना प्र्रभारी प्रार्थी प्रकाश साहनी पिता छोटे लाल साहनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई धर्मेन्द्र साहनी जिसे चाकू से वार कर घायल कर दिया था जिसे सिम्स में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है, जिसकी जानकारी होने पर वह सिम्स अस्पताल गया जहां पर पूछताछ में उसके भाई धर्मेन्द्र साहनी ने उसको बताया कि पाहुल अहिरवार एवं उसके अन्य साथियों द्वारा उसे स्टेशन तरफ से चार पीकर आते हैं कहकर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास स्थित मैदान के पास बुलाकर प्रिंस मसीह के खिलाफ उसे झूठा रिपोर्ट लिखाने के लिए कहने लगे उसके मना करने पर पाहुल एवं दोनों अपचारी बालक ने उसके पेट गर्दन एवं शरीर में चाकू से वार कर उसे मारने की नियत से घायल कर छोड़ दिया था। डायल 112 की मदद के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ने नगर पुलिस अधीक्षक एस एस पैकरा एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपी की धर पकड़ करने एवं मामले में त्वरित कार्यवाही हेतु एक टीम गठित करने के निर्देश दिये। सिविल लाइंस पुलिस की एक टीम आरोपी की पतासाजी में लग गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में सउनि अवधेश सिंह प्रा.आर.मनोज राजपूत, चंद्रकांत डहरिया आर अविनाश पाण्डेय, गोविंद शर्मा, बिजेन्द्र रात्रे, द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी में लगी रही इस बीच सउनि अवधेशसिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एवं अपचारीगण अपने निवास स्थल तरफ देखे गये हैं सूचना पर दबिश देकर आरोपी पाहुल अहिरवार को एवं अन्य अपचारी बालक को थाना लाया गया तीनों से पृथक पृथक पूछताछ किया गया जिन्होंने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी पाहुल अहिरवार एवं अपचारी बालको का पृथक से स्वीकारोक्ति कथन लिया गया स्वीकारोक्ति पश्चात घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त किया गया। कार्रवाई टीम सउनि अवधेश सिंह, प्र.आर चंद्रकांत डहरिया मनोज राजपूत, आरक्षक अविनाश पाण्डेय, गोविन्द शर्मा, बिजेन्द्र रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply