युवती से अचेतावस्था में किया दुष्कर्म

जयपुर । चित्रकूट नगर इलाके में नशीला पेय पिलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने व अश्लील क्लिपिंग से ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर निवासी युवती ने प्रकरण दर्ज कराया है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात देव भाटी उर्फ देवानन्द भाटी से हुई थी। आरोप है कि देव भाटी ने कोल्डड्रिक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। अचेतावस्था में दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर आरोपित ने शादी करने का झंासा दिया। देहशोषण के दौरान अश्लील क्लिपिंग को वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली।
