युवती से रेप के बाद अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा आऱोपी

गुरुग्राम । साइबर सिटी गुरुग्राम में 23 वर्षीय एक युवती से रेप के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि, रविवार देर रात को जान-पहचान वाले एक शख्स ने पीड़िता को एक होटल में बुलाया, जहां शख्स ने रेप र उसका वीडियो बना लिया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।आरोपी की पहचान विपिन (25) के रूप में हुई है। पूरे मामले में पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार विपिन गुरुग्राम में ही फाइनेंस का काम करता है। आरोपी युवक पीड़िता को पहले से जानता था। बता दें कि साइबर सिटी में रेप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व हाल के कुछ महीनों में रेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
