युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक समपन्न

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस केवल हुड़दंगियों का संगठन बनकर न रह जाए, संगठन की पहचान आपके द्वारा किए जाने वाले रचनात्मक और सामाजिक कार्यों से भी हो, केवल पुतला दहन और नारेबाजी ही हमारा काम नहीं है, हमारा उद्देश्य सकरात्मक जन हितैशी मुद्दों से है, यह बात आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान कही।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों तथा जिलों के प्रभारियों की बैठक आज शिवाजीनगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान जी बतौर अतिथि बैठक में उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया ने संगठन में अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों की सराहना की, वहीं कुछ जिलों में संगठन के पदाधिकारियों को संकेत भी दिया कि जो लोग सक्रिय नहीं है, आज की चेतावनी के बाद भी यदि वह उदासीन रहे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, साथ ही आपने संगठन में समन्वयक के साथ कार्य करने की नसीहत भी दी, आपने कहा कि हमें किसी को भी अपमानित नहीं करना है। डॉ. भूरिया ने सभी प्रभारी महामंत्रियों और जिला प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सभी कम कम से 10-12 दिन अपने-अपने प्रभार जिलों में अनिवार्य रूप से जाएं। हर जिले की हर विधानसभा का दौरा भी करें।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवत्रय प्रभारी मध्यप्रदेश अंकित डेढ़ा, शेषनारायण ओझा तथा सुश्री इशिता सेढ़ा ने अपने-अपने प्रभार ज़ोन के प्रभारी महामत्रियों, जिला प्रभारी सचिवों तथा जिला अध्यक्षों से पिछले दिनों उनके जिलों में क्या-क्या संगठनात्मक कार्य किए गए तथा प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जिलों में भेजे गए निर्देशों का कितना पालन किया गया इसकी समीक्षा की, समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारियों द्वारा जिलों में संपन्न संगठनात्मक कार्यें और प्रदेश सरकार के खिलाफ समय-समय पर विशेषकर, मँहगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचारों, किसान आक्रोश के खिलाफ किए गए आन्दोलनों काफी हद तक संतुष्टता व्यक्त की, साथ ही जिन जिलों अथवा विधानसभाओं में संगठन की स्थिति संतोषजनक नहीं है, आगामी दिनों में उसे सुधारने की अलग से रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने सुझाव दिया कि युवा कांग्रेस की बैठकें प्रदेश मुख्यालय के अलावा अन्य संभाग के जिलों में भी आयोजित की जाएं। आपने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अगर मन बना लिया तो हमें आदरणीय राहुल गांधी जी के भरोसे को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत जी ने आप पर जो भरोसा किया है उसे कामयाब बनाना आप सबका काम है। साथ ही आपने कहा कि प्रदेश में जब भी निकाय चुनाव हेंगे, नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा अवसर दिलाए जाने का काम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया के साथ मेरा भी रहेगा।
युवा कांग्रेस संगठन की राज्यस्तरीय बैठक प्रारंभ होने के पूर्व डॉ. भूरिया ने भोपाल के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को भी संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव सुश्री मोना कौरव ने किया।
