यूजी कोर्स एडमिशन की पहली मेर‍िट लिस्ट

मुंबई यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजी कोर्स में एडमिशन के लिये पहली मेरिट लिस्‍ट जारी कर दी है. अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिये एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भरने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहली मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं. छात्रों का एडमिशन 12वीं में प्राप्‍त अंकों के आधार पर होगा. इस साल एडमिशन क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. छात्रों के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्‍ट तैयार की गई है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in के अलावा कॉलेजों की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है.

 महत्‍वपूर्ण तारीख

यूजी एडमिशन के लिये पहली मेरिट लिस्‍ट : 17 अगस्‍त 2021
दूसरी मेरिट लिस्‍ट : 25 अगस्‍त 2021
तीसरी मेरिट लिस्‍ट: 30 अगस्‍त 2021

कोविड-19 महामारी के कारण इस बार छात्रों को ऑनलाइन आवेदन ही करना था. यूनिवर्स‍िटी ने एडमिशन प्रक्र‍िया की पूरी जानकारी ऑनलाइन दी हुई है. छात्र देख सकते हैं.

 ऐसे चेक करें मेरिट लिस्‍ट

1. आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए एडमिशन लिंक पर क्‍ल‍िक करें.
3. अब यहां (First Merit List for UG Admissions and the
cut-offs for this year) पर क्‍ल‍िक करें .

इसके अलावा छात्र, विभिन्‍न कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर भी मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं.  एडमिशन के लिये आवेदन करने की लास्‍ट डेट 14 अगस्‍त थी. छात्रों को फिलहाल, कॉलेज की तरफ से प्रोवीजन एडमिशन मिलेगा. इसके बाद छात्रों से डॉक्‍यूमेंट्स कलेक्‍ट किए जाएंगे. मुंबई यूनिवर्सिटी ने दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्‍ट जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है.

मुंबई यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेज, अपनी मेरिट लिस्‍ट अलग से भी जारी करते हैं. बता दें कि यूजी कोर्स में छात्रों का एडमिशन 12वीं में प्राप्‍त अंकों के आधार पर होता है. हालांकि कुछ कॉलेजों में इंटरव्‍यू और एंट्रेंस एग्‍जाम का भी प्रावधान है.

Leave a Reply