ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूज, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे तमाम फल और सब्जियां हैं। जिनकी कीमत आपके बजट में होती है लेकिन कुछ ऐसे भी फल और सब्जियां हैं, जिसे खरीदने में आपकी छक्के छूट जाएंगे। हम बात कर रहे हैं युबरी प्रजाति के खरबूज की। इसे दुनिया के सबसे महंगे फल के रूप में जाना जाता है। यह एक उन्नत किस्म की प्रजाति है। कुछ समय पहले दो युबरी खरबूज को नीलाम किया गया। आधे-आधे किलो के इन तरबूजों के बदले बेचने वाले को बीस लाख रुपये मिले थे। इस फल को सिर्फ जापान में उगाया जाता है। यह काफी कम मात्रा में उगाया जाता है, इस वजह से इसे किसी दूसरे देश में नहीं भेजा जाता। इतना महंगा होने के बावजूद जापान में इसकी काफी डिमांड है। ये यहां 20 लाख रुपये किलो  तक बिकता है।

Leave a Reply