योगी सरकार के नए मंत्रियों को बंटे विभाग, केंद्र की तर्ज पर इस नए विभाग का किया गठन

लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के दूसरे दिन मंत्रियों के विभाग आवंटित कर विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. यूपी कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं. योगी सरकार ने यूपी में पहली बार सिंचाई विभाग के अस्तित्व को समाप्त कर केंद्र की तर्ज पर नए विभाग जल शक्ति का गठन किया है और इसमें जल से संबंधित सभी विभागों को समाहित किया गया है, माना जा रहा है ये अब तक का सबसे अहम विभाग होगा. 
विभागों के बंटवारे में जहां कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उनका कद घटा दिया गया है, वहीं कई मंत्रियों को महत्व भी दिया गया है. दोनों डिप्टी सीएम के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. 
कैबिनेट मंत्री 
केशव प्रसाद मौर्या (उपमुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण,  मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम 
दिनेश शर्मा – (उपमुख्यमंत्री)- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी 
सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान 
सुरेश खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग 
जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण 
बृजेश पाठक- विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा 
लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, दुग्ध विकास 
चेतन चौहान- सैनिक कल्याण होमगार्ड प्रांतीय रक्षक दल नागरिक सुरक्षा  
राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह- ग्राम विकास समग्र ग्राम विकास 
सिद्धार्थ नाथ सिंह- खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन NRI निवेश प्रोत्साहन 
आशुतोष टंडन- नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन 
नंद गोपाल नंदी- नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन,अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज 
महेंद्र सिंह- जल शक्ति विभाग 
सुरेश राणा- गन्ना विकास ,चीनी मील 
भूपेंद्र चौधरी-  पंचायती राज  
अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण , दिव्यांगजन सशक्तिकरण 
रामनरेश अग्निहोत्री- आबकारी,  मद्य निषेध 
कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा 
 

Leave a Reply