रमेशचंद्र अग्रवाल की द्वितीय पुण्य स्मृति पर सद्भावना सभा एवं स्वास्थ्य शिविर की तैयारियाँ पूरी 

इन्दौर । वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ब्रम्हलीन रमेशचंद्र अग्रवाल की द्वितीय पुण्य स्मृति में शुक्रवार 12 अप्रैल को नवलखा स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन पर शहर के प्रमुख धर्माचार्य, वैश्य घटकों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, राजनेता एवं प्रबुद्धजन पुष्पांजलि समर्पित कर उनके सेवा कार्यो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे, वहीं पीड़ित मानवता की सेवा के लिए शैल्बी हॉस्प‍िटल्स एवं कल्याण टोल इन्फ्रास्ट्रक्चर के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी रखा गया है। 
म.प्र. वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी, जिला अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, शिविर संयोजक टीकमचंद गर्ग एवं राजेश इंजीनियर ने बताया कि इस अवसर पर शहर के प्रमुख धर्मस्थलों के संतो, महंतो एवं आचार्य महामंडलेश्वरों के सानिध्य में शहर के प्रमुख वैश्य घटकों, श्वेतांबर एवं दिगंबर जैन, अग्रवाल, खंडेलवाल, माहेश्वरी, नीमा, चित्तौड़ा महाजन, नागर, मेड़तवाल, विजयवर्गीय, पौरवाल, गहोई वैश्य प्रमुख राजनीतिक दलों – कांग्रेस, भाजपा, सपा, आप आदि दलों के पदाधिकारी भी सदभावना सभा में शामिल होंगे। पुष्पांजलि के तुरंत बाद निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर में शैल्बी हॉस्प‍िटल्स के वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठ एवं डॉ. अनीश गर्ग, शिशु हड्डी विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश जैन, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. इकबाल नबी कुरैशी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. लेखरा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश तिवारी, जनरल सर्जन डॉ. अरूण कुमार मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र अग्रवाल , डॉ. सुमित अग्रवाल एवं डॉ. तृषा अगव्राल, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिता गांगुली, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि अजय खन्ना, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता चैकसे, मधुमेह विशेषज्ञ एवं डॉ. अश्विन पोरवाल अपनी टीम सहित इस शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। आने वाले मरीजों के लिए बीएमआई, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी आदि की निःशुल्क जांच भी की जाएगी। चिकित्सकों के परामर्श पर ईएनटी के मरीजों की विशेष जांच भी दूरबीन से की जाएगी। मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी पिछली जांच रिपोर्ट एवं केस हिस्ट्री का रिकार्ड भी साथ लेकर आएं। शिविर के लाभ उठाने के इच्छुक आम नागरिक शिविर संयोजक राजेश इंजीनियर से 94250-90041 पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। आज संध्या को वैश्य महासम्मेलन की आयोजन समिति की बैठक में शिविर एवं सदभावना सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में अरविंद बागड़ी, साधना दगड़े, राजकमल माहेश्वरी सहित वैश्य समाज के प्रमुख घटकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply