राइड दुर्घटना : 15 वर्षीय किशोर का एक पैर काटना पड़ा

अहमदाबाद | शहर के कांकरिया क्षेत्र में रविवार की हुई राइड दुर्घटना में घायल 15 वर्षीय किशोर का एक पैर काटना पड़ा है| किशोर के दूसरे पैर में भी फ्रेक्चर है और उसे वेन्टीलेटर पर रखा गया है|
अहमदाबाद के कांकरिया क्षेत्र में बालवाटिका स्थित डिस्कवरी राइड रविवार को टूट गई थी| जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे| इस दुर्घटना के घायलों को अहमदाबाद के मणीनगर एलजी अस्पताल में उपचार चल रहा है| जिसमें एक गंभीर रूप से घायल तीर्थ भावसार नामक 15 वर्षीय किशोर का दाहिना पैर काटना पड़ा है| तीर्थ के बाएं पैर में भी फैक्चर है और उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है तथा उसे वेन्टीलेटर पर रखा गया है| एलजी अस्पताल के अधीक्षक संजय त्रिपाठी के मुताबिक राइड दुर्घटना के सभी घायलों को उपचार चल रहा है| जिसमें दो लोगों को कल ऑपरेशन किया गया था| 9 लोगों की ट्रोमा में उपचार चल रहा है| उपचाराधीन ज्यादातर मरीजों को रीढ में गंभीर चोट लगी है| आठ ऐसे उपचाराधीन हैं जिनके मरीज पैर, नितंब और हाथ में फैक्चर हुआ है| 28 में से 27 मरीजों की हालत स्थिर है और अब तक एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई| बता दें कि गत रविवार को कांकरिया क्षेत्र में राइड टूटने की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे| इस मामले में राइड संचालक घनश्याम कानजी पटेल और उसके पुत्र भावेश पटेल के अलावा मैनेजर तुषार मधुकांत पटेल, राइड ऑपरेटर यस उर्फ विकास उर्फ लाला महेन्द्रभाई पटेल और किशन महंती तथा हेल्पर मनीष सतीश वाघेला को गिरफ्तार किया गया है|

Leave a Reply