राजधानी समेत कई संभाग में गरज-चमक के साथ तेज बारिश,

राजधानी समेत कई संभाग में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
राजधानी में गुरुवार को गरज चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। साथ ओले गिरने की बात भी कही है।
पूर्वी राजस्थान में सिस्टम और मध्य महाराष्ट्र में चक्रवात की वजह से बदला मौसम
मध्यप्रदेश में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। राजधानी में घने बादल छाने के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। भोपाल में कई जगह ओले भी गिरे हैं।
मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से नमी आने से मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है। ऐसे में मौसम अगले दो से तीन ऐसा ही रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ ओले गिर सकते हैं। तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। रीवा संभाग को छोड़कर पूरे मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना है। शाह ने बताया कि अभी तक भोपाल, ग्वालियर, गुना, रतलाम में बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने गिरने व तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे के साथ चलने की संभावना जताई है। साथ ही ओले गिरने की भी बात कही है।
