राजनाथ सिंह बोले- महाराष्ट्र में 250 से अधिक सीटें जीतने का होना चाहिए लक्ष्य, अगर…

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अमरावती से 'महाजनादेश यात्रा' की शुरुआत की है. यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कोई कह रहा था कि हमें इस बार 200 से अधिक सीटें जीतनी हैं, लेकिन अगर भाजपा-शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो हमें 250 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए. इस बार के भी सीएम देवेंद्र फडणवीस होंगे.

लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. और 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जिनमें 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली है.

ANI
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने जनता के संबोधित करते हुए कहा कि, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा के दौरान कहा कि, मैं यात्रा के दौरान जनता के हर वर्ग से मिलना चाहता हूं, जनता के आर्शीवाद के लिए यह यात्रा पर निकला हूं. फडणवीस ने आगे कहा कि, हमे जनता का जवाब देना है, हम मालिक नहीं हैं.

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले 15 साल में कांग्रेस नहीं कोई काम नहीं किया. कोई भी सरकार 5 साल में सभी समस्याओं को समाप्त नहीं कर सकती है, लेकिन मैं यह दावा कर सकता हूं कि पिछले सरकार ने 15 साल में जो भी किया, हमने उसे 5 साल में दोगुना से अधिक किया है.

मैं चुतौती देता हूं कि कोई भी 15 साल में किए हुए कार्य और 5 साल में किए हुए विकास पर चर्चा कर सकता है. यात्रा के दैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्‍य सरकार के 5 साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे और लोगों से पूछेंगे कि अगले कार्यकाल में क्या काम उनके लिए किया जाए. पहले फेज की यात्रा अमरावती के मोझरी से नंदूरबार तक यह चलेगी.

विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र भी कवर किया जाएगा. दूसरा फेज 17 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा, जो औरंगाबाद से शुरू होकर नासिक में खत्म होगा. इस दौरान मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र कवर किया जाएगा. यात्रा राज्य के कुल 36 जिलों में से 30 से गुजरेगी. 25 दिनों की इस यात्रा में 4232 किमी का फासला तय होगा.

152 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली इस इस यात्रा में 104 सभा, 228 स्वागत सभा, 20 संवाददाता सम्मेलन होंगे.यात्रा के दैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्‍य सरकार के 5 साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे और लोगों से पूछेंगे कि अगले कार्यकाल में क्या काम उनके लिए किया जाए. 
 

Leave a Reply