राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जयपुर । प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में बारिश को लेकर यह अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में भारी और भारी से भारी बारिश हो सकती है इस दौरान पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक,उदयपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, अलवर के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, जालोर,पाली में अगले 5 दिनों में बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने इस दौरान प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply