राजस्थान रॉयल्स ने शुरु किया प्री-सीजन कैम्प

नागपुर । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने लीग के 13वें संस्करण से पहले नागपुर में अपनी पहली प्री-सीजन कैम्प की शुरुआत की है। इस कैम्प में भाग लेने के लिए क्रिकेटर नागपुर के तालेगांव स्थित नई प्रशिक्षण यूनिट में एकत्रित हुए हैं। भारतीय क्रिकेटर आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं, उन्हें बल्लेबाजी कोच कोच अमोल मजूमदार, स्पिन गेंदबाजी कोच सेराज बहुतुले और यूके एकेडमी डायरेक्टर सिड लहिरी द्वारा 3 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कैम्प पिछले 7 महीनों के दौरान हमारे खिलाड़ियों में हुए विकास के स्तर की समीक्षा का अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी और शारीरिक प्रगति की समीक्षा होगी और उसी के अनुसार आईपीएल के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा यह कैम्प रॉयल्स परिवार के नए खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, जिन्हें अपने कौशल में सुधार लाने का अवसर मिलेगा। 3 दिनों के दौरान यह खिलाड़ी ओपन नेट सत्र में हिस्सा लेंगे, इसके बाद मैच के लिए अभ्यास करेंगे। कोच खिलाड़ियों के साथ समय बिताएंगे। उनके विकास के लिए योजनाएं बनाएंगे और इस तरह उन्हें आगामी सीजन के लिए तैयार किया जाएगा। रॉयल्स के फिजियोथेरेपिस्ट जॉन ग्लोस्टर इस कैम्प में खिलाड़ियों में एनर्जी और फिटनेस के सही स्तर को तय करेंगे।

 

Leave a Reply