राज्यपाल से मिलने पहुंचे मनोहर लाल और दुष्यंत, शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं अजय चौटाला

हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार टू में उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिल गई है। उन्होंने दो हफ्तों की फरलो मिली है और वे आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।
हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर लाल खट्टर और जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलने पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद हैं।
– बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा गोपाल कांडा से कोई समर्थन नहीं लेगी। मनोहर लाल करीब ढाई बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे और सरकार बनाने के कागज सौंपेंगे। वहीं सरकार में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा।  रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा के पास 56 विधायकों का समर्थन है। 40 विधायक भाजपा के, 10 विधायक जजपा के और छह निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ हैं।
– केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कंवरपाल गुर्जर ने रखा। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। केंद्रीय पर्यवेक्षकर रविशंकर प्रसाद ने बैठक में मौजूद विधायकों से पूछा कि क्या विधायक दल के नेता के लिए कोई अन्य नेता का प्रस्ताव भी है, तो सभी ने एक सुर में हाथ खड़ा करके मनोहर लाल का नाम लिया।

 

Leave a Reply