राज्य में शुक्रवार से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

अहमदाबाद | शुक्रवार राज्य में कड़ाके की ठंड होगी और इसका असर आज से शुरू हो जाएगा| मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी| 25 दिसंबर यानी शुक्रवार से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी| खासकर 28 और 29 दिसंबर को राज्य में सबसे अधिक ठंड होने की संभावना है| राज्य के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे गिर सकता है| राज्य की राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा| मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन राज्य के तापमान में कोई फेरबदल नहीं होगा, लेकिन 25 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी| खासकर नलिया, डीसा और सुरेन्द्रनगर में ठंड ज्यादा ठंड होगी| मंगलवार को नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ| कंडला एयरपोर्ट में 10.2 ग्री, केशोद में 11.2 डिग्री, अमरेली में 12.0 डिग्री, महुवा में 12.1 डिग्री, भुज में 12.6 डिग्री, सुरेन्द्रनगर में 13.0 डिग्री, भावनगर में 13.4 डिग्री, पोरबंदर में 14.0 डिग्री, दीव में 14.5 डिग्री, द्वारका में 16.3 डिग्री, वेरावल में 17.3 डिग्री और ओखा में 19.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ|

Leave a Reply