राधे’ में किसिंग सीन पर पहली बार बोले सलमान खान, कहा- ‘KISS किया लेकिन दिशा पाटनी को नहीं’ हिन्दुस्तान,मुंबई

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है इसके किसिंग सीन की चर्चा है। सलमान खान अपनी नो किसिंग पॉलिसी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ट्रेलर में दिशा पाटनी को किस करते हुए देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए। अब पहली बार अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कैसे इस सीन को फिल्माया।
