राम मय हो गया दुर्ग, झूम उठे नर नारी, बच्चे और बुजुर्ग…

दुर्ग । अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश भर से समर्पण निधि संग्रह की जा रही है। इसी अभियान के तहत दुर्ग में पार्षद ओमप्रकाश सेन के नेतृत्व में  एक भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा, भगवान राम के भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने भगवान श्री राम के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में पार्षद ओमप्रकाश के साथ नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व अन्य अतिथि भी भक्तिमय कार्यक्रम के भक्ति गीतों पर थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाए। एक सौ ग्यारह किलो खिचड़ी से भगवान राम का भोग लगाया गया। पचरी पारा वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) व  सम्माननीय नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से अनाज इक_ा कर एक सौ ग्यारह किलो की खिचड़ी और मोतीचूर के लड्डू से भगवान का भोग लगाया गया।इस कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साह से भागीदारी दर्ज कराई।
 

Leave a Reply