रायपुर में खराब पड़े वाटर एटीएम की शासन ने मांगी रिपोर्ट

रायपुर | समेत प्रदेशभर के शहरों में आम जनता को साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर वाटर एटीएम लगाया गया था। वर्तमान में रखरखाव और मरम्मत के अभाव में अधिकांश शहरों में स्थापित एटीएम बंद पड़े हुए है | रायपुर समेत सभी नगर निगम के कमीश्नरों को पत्र लिखकर खराब वाटर एटीएम की पूरी जानकारी मांगी है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर के नगरीय निकायों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में करोड़ों की लागत से लगाए गए वाटर एटीएम रखरखाव के अभाव में कबाड़ हो चुके हैं। अकेले राजधानी रायपुर में चार साल पहले 8.90 लाख की लागत से 18 स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए थे। लेकिन यह योजना देखरेख न होने के कारण फेल हो गई है। नियमित रखरखाव के अभाव में इनका समुचित उपयोग नहीं होने के कारण ये सारे एटीएम कुछ महीने के भीतर बंद होते चले गए।
