रायसेन नगर को रोपवे एवं हवाई पट्टी की सौगात 

रायसेन । जमना सेन अध्‍यक्ष नगर पालिका रायसेन, पहलाद सिंह पटेल केन्‍द्रीय पर्यटन राजमंत्री से मिले एवं पुष्‍प गुच्‍छ से उनका स्‍वागत किया गया। उक्‍त अवसर पर सेन द्वारा राजमंत्री महोदय से रायसेन शहर को पर्यटन शहर बनाने के उद्देश्‍य से रायसेन किले पर रोपवे निर्माण एवं सांची में हवाई पट्टी निर्मित करने हेतु मांग पत्र सौंपे गये। जिसमें माननीय मंत्री महादेय द्वारा रायसेन जिले की विश्‍व धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करते हुये शीघ्र अतिशीघ्र उक्‍त निर्माण कार्यो को कराये जाने हेतु आशवासन प्रदाय किया गया, साथ ही उक्‍त कार्यो के प्राक्‍कलन तैयार कर प्रदाय करने हेतु कहा गया। जिसमें सेन द्वारा बताया गया कि सांची में हवाई पट्टी का निर्माण होने से विदेशी  पर्यटक सांची आसानी से पहुंच सकेगें। जिससे रायसेन जिले में पर्यटकों एवं विदेशी पर्यटकों की संख्‍या में इजाफा होगा एवं सांची विश्‍व धरोहर सांची स्‍तूप पर्यटन हेतु आये विदेशी पर्यटकों एवं अनेकों पर्यटकों द्वारा सांची स्‍तूप के साथ साथ रायसेन जिले की अन्‍य धरोहर भाेपाल सांची मार्ग पर कर्क रेखा , सांची के बौध्‍द स्‍तूप , उदयगिरी की गुफाऐं , शैल चित्र, सीता तलाई की गुफा होते हुये रायसेन दुर्ग (किले) पर रोपवे की सहायता से पहुंच सकेंगे एवं भोजपुर मंदिर , भीम बैठिका देखते हुये पुन: भोपाल रवाना हो सकेंगे। जिससे रायसेन शहर मे पर्यटन के क्षेत्र में विकास होने के साथ साथ रायसेन शहर वासियों को भी आय के नये साधन प्राप्‍त हो सकेगें। जिससे रायसेन शहर की पर्यटन के साथ साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।  
 

Leave a Reply